क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 16.25 करोड़ में बिके

 भारत की टी-20 क्रिकेट स्पर्धा इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है. ये नीलामी चेन्नई में चल रही है जिसमें कुल 61 खिलाड़ियों की बोली लगेगी.





अभी तक की नीलामी में क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा है. ये आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी बोली है.

उनके बाद काएली जेमीसन सबसे महंगे बिके हैं. उनकी बेस कीमत 75 लाख थी और उन्हें 15 करोड़ रुपये में रॉयल चैंलेन्जर्स बेंगलुरू ने खरीदा.




इसके बीत तीसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं. उनकी बेस कीमत दो करोड़ रुपए रखी गई थी. उन्हें रॉयल चैंलेन्जर्स बेंगलुरू ने 14.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा है




Share this:

Related Posts
Disqus Comments