![]() |
| IndianTechsdbd |
करीना कपूर खान दोबारा मां बन गईं हैं। उन्होंने एक बार फिर से बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जैसे ही सोशल मीडिया पर करीना के दोबारा मां बनने की खबर आई, तैमूर के साथ-साथ औरंगजेब भी ट्रेंड करने लगा है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना और सैफ को ट्रोल करते हुए उनके दूसरे बेटे का नामकरण कर दिया है। यूजर्स ने तैमूर के भाई का नाम औरंगजेब रखा है। बता दें औरंगजेब की पहचान एक क्रूर शासक के तौर पर होती है। वह भारत पर राज्य करने वाला छठा शासक ।
यूजर ने लिखा- तो सैफ और करीना तैमूर के बाद आप अपने बेटे का नाम क्या रखने वाले हैं, औरंगजेब या बाबर..? एक ने लिखा- तैमूर के बाद करीना कपूर खान ने दिया औरंगजेब को जन्म। बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर नाम को लेकर ट्रोल करने का सिलसिला चल पड़ा है। हालांकि करीना और सैफ इन ट्रोल्स को समय-समय पर जवाब भी देते रहे हैं।
