OnePlus ने दी Xiaomi को टक्कर, 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया स्मार्ट टीवी

OnePlus TV U1 और OnePlus TV Y सीरीज को लॉन्च किए गए हैं। OnePlus TV U को 55 इंच की स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया वहीं OnePlus TV Y सीरीज को अफोर्डेबल रेंज में लॉन्च किया गया है





डेस्क। OnePlus ने आज भारतीय बाजार में दो नए स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च किए हैं। OnePlus TV U और OnePlus TV Y-सीरीज को लॉन्च किए गए हैं। OnePlus TV U को 55 इंच की स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। वहीं, OnePlus TV Y-सीरीज को अफोर्डेबल रेंज में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज को दो सक्रीन साइज 32 इंच और 43 इंच में लॉन्च किया गया है। OnePlus TV Y-सीरीज के बेस 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। पिछले महीने Realme ने भी अपने बेस वेरिएंट को इसी प्राइस के साथ लॉन्च किया था। कंपनी का ये नया Y सीरीज Mi TV सीरीज को चुनौती देगा।

कीमत और उपलब्धता

OnePlus TV Y सीरीज के 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। OnePlus TV U-सीरीज को 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी के ये नए स्मार्ट सीरीज मॉडल Amazon India की वेबसाइट पर 5 जुलाई को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus TV Y-सीरीज को मॉडल नंबर OnePlus TV 32Y1 और OnePlus TV 43Y1 के नाम से लॉन्च किया गया है, जबकि OnePlus TV U-सीरीज को OnePlus TV U551 के नाम से लॉन्च किया गया है।

OnePlus TV Y-
सीरीज



इस सीरीज के 32 इंच वाले मॉडल में 1366 x 768 पिक्सल रिजोल्यूशन का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, 43 इंच वाले मॉडल में 1920 x 1080 पिक्सल का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में 10W के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही ये डॉल्वी ऑडियो सिस्टम के साथ आता है। यह स्मार्ट टीवी Google Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें OnePlus Play, OnePlus Connect, Kids जैसे कई प्री इंस्टॉल्ड ऐप्स आते हैं। स्मार्ट टीवी WiFi, ब्लूटूथ 5.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।


Share this:

Related Posts
Disqus Comments