अब सस्ते स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे PUBG, MediaTek ने लॉन्च किए दो नए गेमिंग प्रोसेसर


नए प्रोसेसर को 12nm मैन्युफेक्चरिंग प्रोसेस के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों ही प्रोससेर ARM Cortex A-53 आर्किटेक्चर पर काम करते हैं।


MediaTek ने अपने गेमिंग सेंट्रिक G सीरीज चिपसेट प्रोसेसर में दो और नए मॉडल जोड़ लिए हैं। कंपनी ने MediaTek Helio G35 और Helio G25 चिपसेट प्रोसेसर को लॉन्च किया है। इन दोनों गेमिंग प्रोसेसर को कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च हुए मिड रेंज के गेमिंग प्रोसेसर Helio G85 के बाद लॉन्च किया है। कंपनी का पिछला प्रोसेसर ऑक्टाकोर प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी और 12nm मैन्युफेक्चरिंग प्रोसेस के साथ लॉन्च किया गया था। नए प्रोसेसर को भी 12nm मैन्युफेक्चरिंग प्रोसेस के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों ही प्रोससेर ARM Cortex A-53 आर्किटेक्चर पर काम करते हैं।

एंट्री लेवल MediaTek Helio G25 प्रोसेसर के फीचर्स की बात करें तो ये 8x ARM Cortex A-53 CPU के साथ आता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। ये PowerVR GE8320 GPU (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) के इमेजिनेशन पावर से लैस है जो 650MHz फ्रिक्वेंसी तक पावर जेनरेट कर सकता है। Helio G25 1600 x 720 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले को सपोर्ट करता है।



Share this:

Related Posts
Disqus Comments