Xiaomi Mi TV Lux 65 इंच में 120Hz रिफ्रेश रेट
और HDR10+ सपोर्ट दिया
गया है। यह टीवी quad-core MediaTek प्रोसेसर पर काम करता है
Mi TV Lux 65-inch
4K OLED की कीमत
Mi TV Lux 65-inch
4K OLED के स्पेसिफिकेशन्स
Mi TV Lux 65-inch 4K OLED में 3,840x2,160 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन दिया गया है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। जो कि यूजर्स के
व्यूइंग एक्सपीरियंस को दोगुना बढ़ा देगा। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्ट टीवी
में Always-On डिस्प्ले की भी सुविधा उपलब्ध है। इसमें डॉल्बी विजन
और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है।
अन्य
फीचर्स की बात करें तो Mi TV Lux को quad-core MediaTek
Cortex A73 प्रोसेसर
पर पेश किया गया है और इसमें 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल
मेमोरी मिलेगी। वहीं साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 9 यूनिट स्पीकर सिस्टम दिया गया है। साथ
ही यह डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मौजूद है। इस टीवी में तीन एचडीएमआई पोर्ट, एक एवी पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक एथरनेट पोर्ट और एक ऑप्टिकल फाइबर
पोर्ट दिया गया है। यह टीवी MIUI पर रन करता है और इसमें इन-बिल्ट ऐप्स मौजूद हैं।
