इस नए प्रीमियम प्लान में एक ही अकाउंट को दो यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें यूजर्स को एक्सलूसिव Duo Mix प्लेलिस्ट का एक्सेस मिलेगा।
Publish Date:Thu, 06 Aug2020
नई दिल्ली, टेक डेस्क। ऑनलाइन
म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify ने अपने Premium Duo सब्सक्रिप्शन प्लान वर्ल्ड वाइड लॉन्च
किया है। इस नए प्लान को भारत समेत 55 देशों में रोल आउट किया गया है। भारत
में इसे 149 रुपये
महीने की कीमत में सब्सक्राइब किया जा सकता है। इस नए प्रीमियम प्लान में एक ही
अकाउंट को दो यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें यूजर्स को एक्सलूसिव Duo Mix प्लेलिस्ट का एक्सेस मिलेगा। Spotify Premium Duo
का मंथली
सब्सक्रिप्शन भारत में अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम है। अमेरिका में इसकी कीमत $13 (लगभग 980 रुपये) और यूके में इसकी कीमत EURO 13 (लगभग 1,220 रुपये) है। अगर, आपके पास Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन पहले से नहीं है तो
आपको एक महीने के लिए ये प्लान फ्री में मिलेगा।
अगर आप
पहले से ही Spotify Premium यूजर हैं
तो आप इस नए प्लान में Spotify की
आधिकारिक वेबसाइट के जरिए स्वीच कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अकाउंट में
लॉग-इन करने के बाद आपको अकाउंट सेक्शन में प्लान स्वीच करने का ऑप्शन मिलेगा। Spotify ऐप को भारत में 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
लॉन्च के बाद से यह ऐप भारत में अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स gaana, prime music,
jioSaavn, Airtel Wynk समेत कई
ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स को चुनौती दे रहा है।

